कमजोर बच्चे अपनाये ये 7 तरीक़े और हासिल करे गणित में महारथ।

हर महत्वपूर्ण क्षेत्र में होता है -  गणित का प्रयोग हम हर एक महत्वपूर्ण क्षेत्र में करते हैं जैसे  कि विज्ञान, व्यापार, उद्योग, अभियांत्रिकी, कला, संगीत, एक तरह से कहे तो गणित के ऊपर सारा विज्ञान टिका है। 

अपना बेस मजबूत करें -  यदि आप इसको समझ कर पढ़ें तो यह बुनियादी जीवन का आधार भी है। इसलिए गणित के बुनियाद को समझने की कोशिश करिए। 

स्वयं से पढ़ना शुरू करे -  अगर आप गणित में महारत हासिल करना चाहते हैं तो आप आज से ही स्वयं से गणित को पढ़ना शुरू कर दें। 

निरंतर प्रयास करें -  गणित हर जगह लागू होती है सफलता का एक ही मूल मंत्र है कि आप निरंतर प्रयास करते रहें गणित जैसे कठिन विषय को समझने के लिए आपको निरंतर प्रयास करने की जरूरत है।

अध्यापक से सलाह लें -  नये-नये सवालों को सॉल्व करने की कोशिश करते रहे, इससे आपको गणित को समझने में हेल्प मिलेगी। जिन विषयों में आपको दिक़्क़त आ रही है उसमें अपने अध्यापक की मदद ले। 

गणित को रटे नही बल्कि समझे -  गणित में तेज होने का एक ही तरीक़ा है की आप पहले समझे की कौनसा सूत्र किस प्रकार के सवालों को हल करने के लिए बनाया गया है। 

गणित से भागे नही, प्रयास करे -  अक्सर देखा जाता है की जब कोई सवाल किसी विद्यार्थी से नही हो पता हो वह उस सवाल से भागना शुरू कर देता है। ऐसा करने से बचे और खुद को तैयार करे की आप यह कर सकते है।

पहाड़े याद रखना है ज़रूरी -  गणित में महारत हासिल करने के लिए पहाड़े याद रखना बहुत ज़रूरी है l अगर आपको तेज़ी से गुणा करना हो तो 1 से 20 तक पहाड़ा आपको मुँह ज़ुबानी रटे होने चाहिए l 

Download Best Higher Education Books, Study Notes & More..