12वी के बाद भारतीय वायु सेना - 12वीं के बाद अगर आप भी इंडियन एयर फोर्स ज्वाइन करने के लिए कई लेवल के एग्जाम होते हैं। इंडियन एयर फोर्स में नौकरी को दो भागों एक्स ग्रुप, वाई ग्रुप में बांटा गया है।
एक्स ग्रुप के लिए के लिए जरूरी योग्यता - एक्स ग्रुप इंडियन एयर फोर्स का टेक्निकल ग्रुप होता है। इसे ज्वाइन करने के लिए आपके पास 10+2 का सर्टिफिकेट होना, चाहिए जिसमें मैथ्स, फिजिक्स और अंग्रेजी विषय के साथ 50 प्रतिशत मार्क्स होने चहिए।
एक्स ग्रुप के लिए फिजिकल एबिलिटी - हाइट -152.5 सेंटीमीटर चेस्ट - एक्पेंड करने के बाद कम से कम 5 सेंटीमीटर वजन - 55 केजी से कम न हो
वाई ग्रुप के लिए जरूरी योग्यता - वाई ग्रुप ज्वाइन करने के लिए 10+2 की डिग्री 50 प्रतिशत मार्क्स के साथ होनी चाहिए। अपियरिंग भी अप्लाई कर सकते हैं एक सब्जेक्ट के रूप में अंग्रेजी जरूर हो और इसमें भी 50 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए।
न्यूनतम योग्यता - इसके लिए आपकी उम्र 20 से 24 के बीच में होनी चाहिए साथ ही आपका भारत का नागरिक होना और अविवाहित होना अनिवार्य है। ग्रेजुएशन के साथ साथ 10+2 लेवल पर कैंडीडेट्स का फिजिक्स और मैथमेटिक्स सब्जेक्ट का होना जरूरी है।
वाई ग्रुप के लिए फिजिकल एबिलिटी - हाइट -152.5 सेंटीमीटर चेस्ट - एक्सपेंड करने के बाद कम से कम 5 सेंटीमीटर वजन - 55 केजी से कम न हो
एनडीए के माध्यम से एयर फोर्स - नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) के माध्यम से ज्वाइन करने वाले टॉप लेवल अधिकारी बनते हैं। यह एग्जाम यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) कंडक्ट करती है।
क्वालिफिकेशन - इसके लिए कम से कम 10+2 की डिग्री होने चाहिए। साइंस सब्जेक्ट में फिजिक्स और मैथ्स दोनों होने चाहिए। जिसमें 60 प्रतिशत मार्क्स होने जरूरी हैं।
उम्र सीमा - आवेदन करने के लिए न्यूनतम साढ़े 16.5 और अधिकतम 19.5 साल है। वर्ष 2021 के लिए आवेदन फार्म के अनुसार बदलाव संभव है।
फिजिकल टेस्ट - मेंटल और फिजिकल हेल्थ अच्छी होनी जरूरी है। इस टेस्ट में हाइट के हिसाब से वेट का आंकलन किया जाता है।
एग्जाम पैटर्न - इसमें दो पेपर होते हैं, मैथ्स और जनरल एबिलिटी। एग्जाम कुल 900 अंक का होता है। इसमें हिंदी या अंग्रेजी किसी एक भाषा को सेलेक्ट कर उसके माध्यम से एग्जाम दे सकते हैं।
सिलेबस इन मैथ्स - इसमें 300 नंबर के मार्क्स होते हैं। जिसमें एलजेबरा, ट्रिगनोमेट्री, एनालिटिकल ज्योमेट्री ऑफ टू एंड थ्री डायमेंसंस, डिफरेंशियल कैलकुलस, इंटीग्रल कैलकुलस एंड डिफरेंशियल एक्यूशंस, वेक्टर एलजेबरा, स्टैटिक्स एंड प्रा एबिलिटी होते हैं।
सिलेबस इन जनरल एबिलिटी - इसमें दो सेक्शन होते ,हैं ए और बी। ए में अंग्रेजी के सवाल पूछे जाते हैं और ये 200 मार्क्स के होते हैं और सेक्शन बी में जनरल नॉलेज से सवाल होते हैं, जो 400 मार्क्स के होते हैं।