किसी भी परीक्षा से पहले हर हफ्ते करें ये काम

टाइम टेबल बनाकर पढ़ें - सफल स्टूडेंट के जीवन का पहला मूलमंत्र टाइम टेबल के अनुसार पढ़ाई करना है, यह उनकी पहचान होती है। टाइम टेबल बनाकर पढ़ने से छात्रों को बहुत से फायदे मिलते हैं। इससे जहां आपके सभी विषयों की तैयारी संतुलित रूप से हो जाती है और कोई भी विषय छूटता नहीं है।

कठिन विषयों को पहले पढ़ें - छात्रों में देखा गया है कि जो विषय उनकी पंसद के अनुसार सरल होता है, वह विषय वो ज्‍यादा पढ़ते हैं, जबकि कठिन विषय को इग्‍नोर करते हैं, उन्‍हें ऐसा नहीं करना चाहिए। सफल छात्रों की यह खूबी होती है कि वह कठिन विषय पर अधिक ध्यान देते हैं।

पढ़ाई के साथ नोट्स जरूर बनाएं - नोट्स बनाते समय व‍ह विषय अपने आप आधे से ज्‍यादा याद हो जाता है और रिवाइज करने पर सब कुछ अच्छी तरह याद हो जाता है जिससे परीक्षा में अच्छे नंबर आते हैं। इसलिए यदि आप एक सफल छात्र बनना चाहते हैं तो आपको भी नोट्स बनाने चाहिए।

सिलेबस के अनुसार पढ़ें - सभी सफल छात्रों का एक राज यह भी है कि वे हमेशा सिलेबस के अनुसार पढ़ते हैं। यही करना सबसे सही रहता है। सिलेबस के अनुसार पढ़ने से कोई भी विषय नहीं छूटता है और समय पर पाठ्यक्रम भी पूरा हो जाता है।

पढ़ाई का समय निर्धारित - इसके लिए आप अपनी योजना बना सकते हैं। आप चाहें तो सुबह 5 बजे से 9 बजे तक पढ़ाई कर सकते हैं। दोपहर में 12 से 3 बजे तक पढ़ सकते हैं। शाम को 5 से 9 बजे तक पढ़ सकते हैं।पर एक निश्चित समय पर पढ़ना अच्‍छा होता है।

नियमित पढ़ाई करें - आपको रेगुलर पढ़ाई करनी होगी। ज्यादातर छात्र छात्राएं शुरू में तो खूब पढ़ते हैं पर कुछ ही महीने में उनका जोश ठंडा पड़ जाता है और वे बीच में 1 से 2 महीने या 15 दिन या किसी अवधि के लिए पढ़ाई बंद कर देते हैं या बहुत कम पढ़ते हैं। यह आदत बहुत से छात्रों में पाई जाती है जो बिल्कुल भी सही नहीं है।

अच्छे दोस्त बनाएं - संगत का बहुत असर होता है। यदि आप अच्छे लोगों को अपना दोस्त बनाएंगे तो अच्छी बातें सीखेंगे। यदि बुरे लोगों को अपना दोस्त बनाएंगे तो बुरी आदतें सीखेंगे। इसलिए आपको पढ़ने लिखने में रुचि रखने वाले लोगों को ही अपना दोस्त बनाना चाहिए।

ग्रुप डिस्कशन करें - परीक्षाओं में सफल होने वाले छात्रों की एक आदत यह भी होती है कि उन्हें जो विषय कठिन लगते हैं उसे वे अपने दोस्तों के बीच डिस्कस करते हैं इससे बहुत फायदा मिलता है। मैथ्स साइंस जैसे सब्जेक्ट में जो तथ्‍य समझने में आपको दिक्‍कत हो रही हो उसे आप ग्रुप डिस्कशन करके आसानी से समझ सकते हैं।

Download Best Higher Education Books, Study Notes & More..