बोर्ड परीक्षा में टॉपर कैसे बने

अध्ययन के लिए समय सारिणी  या टाइम टेबल बनाये -  टॉपर बननें के लिए टाइम टेबल बना ले। सुबह और रात में कितना पढ़ना है, कब खेलना है, कब सोना है, इसका रूटीन बनाए। 

प्रतिदिन क्लास अटेंड करे -  ऐसा करना इसलिए ज़रूरी है, क्योंकि  अध्यापक का पढ़ाया हुआ आसानी से समझ आ जाता है, इसलिए आप रेग्युलर क्लास अटेंड करनें का प्रयास करे। 

पढ़ाई के लिए नोट्स तैयार करें -  पढ़ाई के लिए आप स्वयं नोट्स बनाए, क्योंकि स्वयं से बनाये गये नोट्स की भाषा आपके अनुरूप होती है, और आपको वह विषय लम्बे समय तक याद रहता है। 

बेसिक सिद्धांतों पर मज़बूत पकड़ बनाये -  बोर्ड एग्ज़ाम में कुछ महत्वपूर्ण कांसेप्ट के ऊपर घुमा फिरा कर हर साल सवाल पूछें जाते हैं, यदि आपको बेसिक सिद्धांत अच्छी तरह आते होंगे, तो ऐसे सवालों में भी दिक्कत महसूस नहीं होगी। 

निरंतर अभ्यास और रिवीज़न -  यदि आप कोई चैप्टर पढ़ने के बाद पुनः उसे दोहराएंगे नहीं तो आप कुछ दिन बाद उसे भूल जायेंगे, इसलिए आपने जो भी पढ़ा है, समय-समय पर उसका रिवीज़न करना अत्यंत आवश्यक है। 

कांसेप्ट अच्छी तरह से समझकर पढ़े -  किसी भी अध्याय को पढ़ते समय जब तक वक कांसेप्ट क्लियर नहीं हो जाता, आप आगे न बढ़े, अर्थात आधा-अधूरा ना पढ़े ना समझे, और सिर्फ़ रटने के चक्कर मे ना रहे। 

ग्रुप स्टडी करे -  ग्रुप स्टडी से एग्जाम का प्रेशर भी कम हो जाता है, और कोई ऐसी चीज़ जो आपको समझ नही आती उसे आपके फ्रेंड आपको आसानी से समझा देते है। 

परीक्षा समय में कॉन्फि‍डेंस बनाए रखें -  कॉन्फि‍डेंस बनाए रखें। आपने जो भी पढ़ा है, उस पर कॉन्फिडेंस बनाए रखें। आपको सब आता है, इस सोच के साथ पेपर देने जाएं। 

ध्यान हटाने वाली चीजों से दूर रहें -  हमारे आस-पास कुछ वस्तुएं ऐसी होती हैं, जो पढ़ाई से हमारा ध्यान हटाती हैं। ऐसी वस्तुओं को या तो स्वयं से दूर रखना चाहिए या मोबाइल फोन को ऐरोप्लेन मोड पर लगा देना चाहिए। 

ध्यान हटाने वाली चीजों से दूर रहें -  हमारे आस-पास कुछ वस्तुएं ऐसी होती हैं, जो पढ़ाई से हमारा ध्यान हटाती हैं। ऐसी वस्तुओं को या तो स्वयं से दूर रखना चाहिए या मोबाइल फोन को ऐरोप्लेन मोड पर लगा देना चाहिए। 

Download Best School Exam Books, Study Notes, Sample Papers & More..