सौरमंडल के ग्रहों के नाम और जानकारी

सूर्य -  सूर्य अथवा सूरज सौर मंडल के केन्द्र में स्थित एक मुख्य तारा है। जिसके इर्द-गिर्द पृथ्वी और सौर मंडल के अन्य ग्रह घूमते हैं। सूर्य हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा पिंड है, जिसमें हमारे पूरे सौर मंडल का 99.85% द्रव्यमान निहित है और उसका व्यास लगभग 13,91,000 किलोमीटर है, जो पृथ्वी से लगभग 109 गुना अधिक है। 

बुध ग्रह -  बुध ग्रह सौर मंडल का सूर्य से सबसे नज़दीक और आकार में सबसे छोटा ग्रह है। यह सूर्य की एक परिक्रमा करने में 88 दिन लगाता है। यह अपने परिक्रमा पथ पर २९ मील प्रति क्षण की गति से चक्कर लगाता हैं। 

शुक्र ग्रह -  शुक्र ग्रह पृथ्वी के सबसे निकट का ग्रह है। यह सौरमंडल का सबसे चमकीला तथा सबसे गर्म ग्रह है। इस ग्रह को सूर्य की परिक्रमा करने मे 225 दिन लगते हैं। शुक्र अन्य ग्रहों के विपरीत दिशा में पूर्व से पश्चिम सूर्य की परिक्रमा करता है। 

पृथ्वी -  पृथ्वी याने Earth बुध और शुक्र के बाद सूर्य से तीसरा ग्रह है। आतंरिक ग्रहों में ये सबसे बड़ा ग्रह है जहा जीवन पाया जाता है । हमारी पृथ्वी अपनी धुरी पर पश्चिम से पूर्व की ओर 1610 कि.मी. प्रति घंटे की गति से 23 घंटे 56 मिनट एवं 4 सेकंड में एक चक्कर लगाती है और 107160 कि.मी. प्रति घंटे की रफ़्तार से 365 दिन, 5 घंटे, 48 मि. एवं 46 सेकंड में सूर्य का चक्कर लगाती है। 

मंगल ग्रह -  मंगल ग्रह सौरमंडल में सूर्य से चौथे स्थान पर स्थित है। मंगल को लाल ग्रह भी कहा जाता है। यह ग्रह अपनी धुरी पर पृथ्वी के समान 24 घंटे 6 मिनट पर एक चक्कर लगाता है। मंगल ग्रह 687 दिन में सूर्य की परिक्रमा करता है। 

बृहस्पति ग्रह -  बृहस्पति ग्रह सूर्य से पांचवाँ और हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। यह ग्रह पृथ्वी से लगभग 1300 गुना अधिक बड़ा है। यह सूर्य की परिक्रमा करने में 11.9 वर्ष लगाता है। 

शनि ग्रह -  शनि ग्रह सूरज से छटे स्थान पर स्थित है और सौरमंडल में बृहस्पति के बाद सबसे बड़ा ग्रह हैं। शनि ग्रह के 62 उपग्रह हैं, जिसमें टाइटन सबसे बड़ा है। यह सूर्य की परिक्रमा 29.5 वर्ष में पूरी करता है। 

अरुण ग्रह -  अरुण ग्रह या युरेनस हमारे सौर मंडल में सूर्य से सातवें स्थान पर स्थित है और इसके 15 उपग्रह हैं। व्यास के आधार पर देखा जाये तो यह ग्रह हमारे सौर मंडल का तीसरा बड़ा ग्रह है इसे सूर्य की परिक्रमा करने में 84 वर्ष लगते है। 

वरुण ग्रह -  वरुण, नॅप्टयून या नेप्च्यून हमारे सौर मंडल में सूर्य से आठवाँ ग्रह है। वरुण को सूरज की एक पूरी परिक्रमा करने में 164.79 वर्ष लगते हैं, यानि वरुण गृह का एक वर्ष पृथ्वी के 164.79 वर्षों के बराबर है। 

यम ग्रह -  प्लूटो ग्रह काइपर घेरे की अन्य वस्तुओं की तरह जादा तर जमी हुई नाइट्रोजन की बर्फ़, पानी की बर्फ़ और पत्थर का बना हुआ ग्रह है। यह ग्रह सूर्य से 586.56 किलोमीटर दूर है और इसे सूर्य की परिक्रमा करने मे 248.09 वर्ष लगते है। 

यहां जानिए करंट अफेयर्स एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित पूरी जानकारी