ये हैं देश के टॉप 10 आईआईटी कॉलेज, देखें लिस्ट

आईआईटी मद्रास -  IIT मद्रास चेन्नई में स्थित है जिसका गठन 1959 में भारत सरकार ने वेस्ट जर्मन सरकार की मदद से किया था। NIRF रैंकिंग द्वारा आईआईटी मद्रास को लगातार तीन वर्षों से भारत के सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग संस्थान के रूप में स्थान दिया गया है।

आईआईटी दिल्ली -  IIT दिल्ली की स्थापना 1961 में हुई थी और वर्तमान में यह भारत के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में दूसरे स्थान पर है। 

आईआईटी बॉम्बे -  IIT बॉम्बे मुंबई के पवई में स्थित है और इसे 1958 में स्थापित किया गया था। यह भारत का दूसरा सबसे पुराना IIT संस्थान है। इस संस्थान में 17 अकादमिक डिपार्टमेंट हैं। 

आईआईटी खड़गपुर -  IIT खड़गपुर सबसे पुराना आईआईटी संस्थान है। इसकी स्थापना 1951 में पश्चिम बंगाल के खड़गपुर शहर में हुई थी। IIT खड़गपुर की लाइब्रेरी देश की सबसे बड़ी लाइब्रेरियों में से एक है। 

आईआईटी रुड़की -  IIT रुड़की की स्थापना वर्ष 1847 में रुड़की, उत्तराखंड में हुई थी। 2001 में, संस्थान को भारत के छठे IIT के रूप में नामित किया गया था, जिसमें 21 अकादमिक डिपार्टमेंट हैं। 

आईआईटी गुवाहाटी -  वर्ष 1993 में स्थापित IIT गुवाहाटी भारत का छठा सबसे पुराना आईआईटी है। IIT गुवाहाटी ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट पर स्थित है जिसमें 11 अकादमिक डिपार्टमेंट और 10 रिसर्च सेंटर उपलब्ध हैं। 

आईआईटी हैदराबाद -  IIT हैदराबाद की स्थापना 2008 में तेलंगाना के संगारेड्डी क्षेत्र में हुई थी और यह अपनी अकादमिक स्ट्रेंथ, रिसर्च और आईटी हब से निकटता के लिए जाना जाता है। इस संस्थान में 14 अकादमिक डिपार्टमेंट हैं। 

आईआईटी धनबाद -  आईआईटी धनबाद झारखंड के धनबाद में 218 एकड़ के मेन कैंपस के साथ एक पब्लिक तकनीकी संस्थान है। IIT धनबाद को पहले इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स, धनबाद के नाम से जाना जाता था। इस संस्थान में 18 अकादमिक डिपार्टमेंट हैं।  

आईआईटी इंदौर -  मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित IIT इंदौर की स्थापना 2009 में हुई थी। यह वर्ल्ड क्लास रिसर्च प्रोग्राम प्रदान करता है। 

आईआईटी बीएचयू -  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बीएचयू की स्थापना 1919 में बनारस इंजीनियरिंग कॉलेज के रूप में हुई थी और 2012 में इसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के रूप में नामित किया गया था। इस संस्थान में 14 अकादमिक डिपार्टमेंट हैं। 

Gear Up JEE Exams With Top Recommended Books, Study Notes, Test Series & More..