परीक्षा से पहले खुद में डालें ये आदतें, हर चीज रहेगी याद

टाइम टेबल बनाकर पढ़ें -  सफल स्टूडेंट के जीवन का पहला मूलमंत्र टाइम टेबल के अनुसार पढ़ाई करना है, यह उनकी पहचान होती है। टाइम टेबल बनाकर पढ़ने से छात्रों को बहुत से फायदे मिलते हैं।

कठिन विषयों को पहले पढ़ें -   सफल छात्रों की यह खूबी होती है कि वह कठिन विषय पर अधिक ध्यान देते हैं। सबसे पहले उन्हें पढ़ना शुरू करते हैं। वहीं सरल विषय को बाद में पढ़ते हैं।

पढ़ाई के साथ नोट्स जरूर बनाएं - सफल छात्रों का एक राज यह भी है कि ऐसे छात्र पढ़ाई के साथ अपना नोट्स जरूर बनाते हैं। इसलिए यदि आप एक सफल छात्र बनना चाहते हैं तो आपको भी नोट्स बनाने चाहिए।

सिलेबस के अनुसार पढ़ें -  सिलेबस के अनुसार पढ़ने से कोई भी विषय नहीं छूटता है और समय पर पाठ्यक्रम भी पूरा हो जाता है।

पढ़ाई का समय निर्धारित -  अगर आप सफल होना चाहते हैं तो आपको प्रतिदिन निर्धारित समय पर पढ़ाई करनी होगी। इसके लिए आप अपनी योजना बना सकते हैं।

नियमित पढ़ाई करें -  अगर आप सफलता हासिल करना चाहते हो तो आपको रेगुलर पढ़ाई करनी होगी। यदि आप परीक्षा में सफल होना चाहते हैं तो आपको नियमित तौर पर पढ़ना चाहिए।

मॉक टेस्ट जरूरी -  परीक्षा में सफलता पाने के लिए हर महीने आपको मॉक टेस्‍ट देना चाहिए। इसे प्रैक्टिस टेस्ट भी कहते हैं। यह देने से आपको पता चल जाता है कि आपको पढ़ा हुआ कितना याद रह गया है।

अच्छे दोस्त बनाएं -  यदि आप अच्छे लोगों को अपना दोस्त बनाएंगे तो अच्छी बातें सीखेंगे। इसलिए आपको पढ़ने लिखने में रुचि रखने वाले लोगों को ही अपना दोस्त बनाना चाहिए।

ग्रुप डिस्कशन करें -  परीक्षाओं में सफल होने वाले छात्रों की एक आदत यह भी होती है कि उन्हें जो विषय कठिन लगते हैं उसे वे अपने दोस्तों के बीच डिस्कस करते हैं इससे बहुत फायदा मिलता है।

गलतियों से सीखें -  अगर आपको सफलता हासिल करनी है तो आपको अपनी गलतियों से सीखना होगा।

Download Best School Exam Books, Study Notes, Sample Papers & More..