Red Section Separator
Red Section Separator

इंडियन स्टूडेंट्स के लिए सरकारी स्कॉलरशिप्स की जानकारी पाने का सटीक विकल्प

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के बारे में जरुरी जानकारी -  भारत सरकार द्वारा नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल की स्थापना की गई थी. यह नेशनल ई-गवर्नेंस (NEGP) प्लान के तहत भारत सरकार का एक मिशन मोड प्रोजेक्ट है। 

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के प्रमुख उद्देश्य -

भारत सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों सहित देश की सभी प्रमुख सरकारी स्कॉलरशिप्स के लिए एक कॉमन पोर्टल उपलब्ध करवाना। 

विभिन्न स्कॉलरशिप स्कीम्स में डुप्लीकेसी को रोकना एवं स्कॉलरशिप प्रोसेस में ट्रांसपेरेंसी या पारदर्शिता को बढ़ावा देना।  

स्टूडेंट्स के लिए विश्वसनीय डाटाबेस मुहैया करवाना एवं उनके लिए विभिन्न स्कॉलरशिप स्कीम्स और उनके पैटर्न में समानता लाना। 

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल से इंडियन स्टूडेंट्स को मिलते हैं ये फायदे -  

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल सिस्टम स्टूडेंट्स की एलिजिबिलिटी के मुताबिक खुद ही स्टूडेंट्स को सूटेबल स्कॉलरशिप्स की जानकारी देता है। 

डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के तहत स्कॉलरशिप की राशि स्टूडेंट्स के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर कर दी जाती है। 

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर स्टूडेंट्स अपनी पेमेंट के स्टेटस के बारे में भी सटीक जानकारी ले सकते हैं। 

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल: प्रमुख स्कॉलरशिप्स -

सेंट्रल गवर्नमेंट की स्कॉलरशिप स्कीम्स -  भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालय और विभाग जैसेकि, मिनिस्ट्री ऑफ़ लेबर एंड एम्पलॉयमेंट, मिनिस्ट्री ऑफ़ माइनॉरिटी अफेयर्स, मिनिस्ट्री ऑफ़ सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट आदि अपनी सभी स्कॉलरशिप स्कीम्स स्टूडेंट्स को इस पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध करवाते हैं।

स्टेट गवर्नमेंट की स्कॉलरशिप स्कीम्स - बिहार, उत्तराखंड, त्रिपुरा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और कर्नाटक राज्य तहत देश की सभी यूनियन टेरिटरीज़ की विभिन्न स्कॉलरशिप स्कीम्स के लिए भी स्टूडेंट्स इस पोर्टल से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन की प्रमुख स्कॉलरशिप्स -  मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD), भारत सरकार के तहत कार्यरत एक प्रमुख स्टेट्यूटरी बॉडी यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन भी अपनी स्कॉलरशिप स्कीम्स के लिए स्टूडेंट्स को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर एप्लीकेशन फॉर्म मुहैया करवाता है।

ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन की प्रमुख स्कॉलरशिप्स -  भारत में स्टूडेंट्स के बीच टेक्निकल एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) की ओर से इंजीनियरिंग की मेधावी छात्राओं को उनकी पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है।

Red Section Separator

Download Best School Exam Books, Study Notes, Sample Papers & More..