ये हैं भारत की अनोखी पहचान

पहले राष्ट्रपति जो लेते थे आधी सैलरी - भारत के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, राष्ट्रपति को दी जानी वाली सैलरी का सिर्फ 50 प्रतिशत हिस्सा ही लेते थे।

पहली बार चंद्रमा पर पानी की खोज - भारत ने चंद्रमा पर सबसे पहले सितंबर 2009 में पानी की खोज की। भारत के चंद्रयान नामक सैटेलाइट ने चंद्रमा के मिनरलोजी मैप की मदद से चंद्रमा के सतह पर पहली बार पानी की खोज की थी।

शैम्पू का अविष्कार -  भारत में प्राकृतिक तेल, आमला और अन्य जड़ी बूटी से प्राकृतिक शैंपू इस्तेमाल किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 15वीं शताब्दी से मानी जाती है। वहीं शैम्पू शब्द संस्कृत के चंपो शब्द से निकला है।

सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड - हिमाचल प्रदेश का चायल क्रिकेट ग्राउंड दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड है। इसे महाराजा भुपिंदर सिंह ने साल 1893 में बनाया गया था।

अंतरिक्ष से दिखता सबसे बड़ा समागम - भारत का सबसे बड़ा समागम कुंभ मेला है। साल 2011 में संगम तट पर आयोजित कुंभ मेले की भीड़ को अंतरिक्ष से भी देखा गया था।

दुनिया का एकलौता तैरता हुआ  डाकघर - श्रीनगर के डल झील में स्थित डाकघर दुनिया का तैरता हुआ डाकघर है। इसकी शुरुआत साल 2011 में हुई थी।

अंग्रेजी बोलने वाला दुनिया का  दूसरा देश -  अंग्रेजी बोलने वालों के मामले में अमेरिका के बाद भारत दूसरे नंबर पर आता है जहाँ सबसे ज्यादा अंग्रेजी बोली है।

पहला देश जहाँ हाथियों के लिए है स्पेशल स्पा बाथ - केरल में हाथियों को नहला-धुला कर चमकाया जाता है। यहां ऐसी कई जगह हैं जहां हाथियों के लिए स्पेशल स्पा बाथ हैं।

यहाँ होती है सबसे ज्यादा बारिश -  मेघालय प्रांत के खासी पहाड़ियों पर स्थित मौसिनराम में हर मानसून के मौसम में 11872mm रिकॉर्ड बारिश दर्ज होती है, इसका का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी - श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी देश की वर्तमान महिला और बाल विकास मंत्री है।

यहां जानिए करंट अफेयर्स एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित पूरी जानकारी