Gear Up Competitive Exams With Top Recommended Books, Study Notes, Test Series & More..

माइंड पैलेस तकनीक का इस्तेमाल करें -  माइंड पैलेस तकनीक में हमेशा कोई भी दो चीजों को रिलेट करके याद रखना होता है। इस तकनीक में आपको कोई भी चीजों को अपने हिसाब से रिलेट करके दिमाग में स्टोर करना होता है।

कविता, गाने की तरह याद करने की कोशिश करें -  हमने यह बहुत बार देखा है कि हम कोई भी गाना या पिक्चर को बहुत जल्दी याद रख लेते हैं। उसी तरह अगर हम यही टिप्स का इस्तेमाल करें तो हम भी उत्तर को बहुत जल्दी याद रख पाएंगे।

खुद को पढ़ाइए -  यह जल्दी याद करने के तरीके में आपको आईने के सामने खड़े होकर खुद को पढ़ाना होगा। इसमें यह फायदा होता है कि आपके शरीर के सारे सेंस ऑर्गन काम कर रहे होते हैं।

पढ़ी हुई चीज को बार बार रिकॉर्ल करें -  पढ़ा हुआ याद रखने के लिए आप बार-बार याद करने की कोशिश करें। अगर आप बार-बार याद करते रहोगे तो उसे कभी नहीं भूल पाओगे।

अच्छे वातावरण में बैठे -  अच्छे वातावरण में बैठने से आपका मन एकाग्र रहता है, और पढ़ा हुआ याद भी रहता है। जिस कमरे में पढ़ रहे हो वहां शांत वातावरण होना चाहिए।

अच्छा स्वास्थ्य होना बहुत जरूरी है -  लंबे समय तक याद रखने के लिए हमारे शरीर का और दिमाग का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। पानी का उपयोग ज्यादा करें इससे हमारे शरीर में ऑक्सीजन लेवल में रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है।

लिखकर याद करना -  जब आप किसी पाठ को याद करते हैं लेकिन फिर भी वह आपको याद ना हो तो आप उसे एक बार बिना देखें लिखने की कोशिश करें।

जोर-जोर से बोलकर पढ़ना -  जब आपको कोई चीज बार-बार पढ़ने पर भी याद ना हो तो आप उसी चीज को थोड़ा जोर-जोर से बोलकल पढ़ें ऐसा करने से वह चीज आपको थोड़ा समझ आने लगेगी।

निरंतरता -  किसी भी काम को करना और किसी काम को लगातार करना इन दोनों में फर्क होता है। इसी प्रकार से पढ़ाई भी है अगर आप लगातार पढ़ाई करेंगे तो आपको चीज़े जल्दी और आसानी से याद होने लग जाएंगी।

पढ़ते समय दिमाग शांत रखें -  याद करते समय दिमाग पूरी तरह से शांत होना चाहिए। उस समय किसी तरह की हड़बड़ी, परेशानी, उथल-पुथल, तनाव, चिन्ता, दु:ख, क्षोभ या क्रोध नहीं होना चाहिए।

जल्दी याद करने के तरीके: पढ़ने के बाद अगर भूल जाते हो तो अपनायें ये टिप्स