बार बार पूछे जाते हैं इतिहास के ये सवाल

गौतम बुद्ध को कहां पर ज्ञान की प्राप्ति हुई थी?   वर्षों की कठोर साधना के पश्चात बोध गया (बिहार) में बोधि वृक्ष के नीचे गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई। 

Off-White Arrow

मौर्य वंश का अंतिम सम्राट कौन था?   शतधन्वन का पुत्र बृहद्रथ मौर्य साम्राज्य का अन्तिम शासक था। उसका शासन १८७ ईसापूर्व से १८० ईसापूर्व तक था।

Off-White Arrow

विक्रम संवत की शुरुआत कब हुई थी?   सम्राट विक्रमादित्य ने ईसा पूर्व ५७ में विक्रम संवत प्रचलन आरम्भ कराया था।

Off-White Arrow

अजंता और एलोरा की गुफाएं किस राज्य में स्थित हैं?   अजंता एवं एलोरा की गुफाएं भारत के महाराष्ट्र राज्य में स्थित है।

Off-White Arrow

भारत-पाकिस्तान बंटवारे की घोषणा किस तारीख को की गई थी? भारत-पाकिस्तान बंटवारे की घोषणा 3 जून,1947 को की गई थी।

Off-White Arrow

पूना समझौता पर हस्ताक्षर कब हुआ?   पूना पैक्ट अथवा पूना समझौता भीमराव आम्बेडकर एवं महात्मा गांधी के मध्य पुणे की यरवदा सेंट्रल जेल में 24 सितम्बर, 1932 को हुआ था।

Off-White Arrow

सविनय अवज्ञा आंदोलन कब प्रारंभ हुआ?   ब्रिटिश नमक एकाधिकार के खिलाफ 12 मार्च, 1930 को सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत महात्मा गाँधी के द्वारा हुई थी।

Off-White Arrow

असहयोग आंदोलन कब प्रारंभ हुआ?   महात्मा गांधी ने 1 अगस्त, 1920 को असहयोग आंदोलन का आगाज किया था।

Off-White Arrow

काकोरी ट्रेन डकैती किस वर्ष में हुई थी?   काकोरी ट्रेन 9 अगस्त, 1925 को लखनऊ के पास काकोरी नामक गाँव में ब्रिटिश राज के खिलाफ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिकारियों द्वारा की गई थी। 

Off-White Arrow

Download Best History Books, Study Notes & More.