हिस्ट्री में बेहतर करियर के लिए चुनें ये कोर्सेज़

पुरातत्व - इतिहास में आने वाले ज्‍यादातर छात्रों की पहली पसंद पुरातत्व में पढ़ाई करना होता है। ग्रेजुएशन के बाद कोई भी इस कोर्स को कर सकता है और फिर रिसर्च डिग्री के लिए जा सकता है। पुरातत्वविदों का कार्य ऐतिहासिक व प्राचीन धरोहरों की खोज करना है। इसके लिए उन्‍हें अच्‍छी सैलरी मिलती है।

एंथ्रोपोलॉजिस्ट - इतिहास में एंथ्रोपोलॉजिस्ट बनना भी एक दिलचस्प करियर ऑप्‍शन में से एक है। आज के समय में भारत के कई विश्वविद्यालयों में एंथ्रोपोलॉजी का अध्ययन कराया जाता है। इस विषय में अतीत और वर्तमान समाज के साथ मानव के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन किया जाता है।

सांस्कृतिक अध्ययन - यदि आपको अपने देश की संस्कृति में रुचि है, तो आप इस विषय में रिसर्च भी कर सकते हैं। भारत के कई विश्वविद्यालयों में सांस्कृतिक अध्ययन में एमए का कोर्स कराया जाता है। कोर्स पूरा करने के बाद आप देश के किसी भी कोने में स्थित संग्रहालय, विरासत स्थलों, आर्ट गैलरी में अच्छी जॉब कर सकते हैं।

फ्रेस्को -  इतिहास के कोर्स में फ्रेस्को या आर्ट रिस्टोरेशन सबसे दिलचस्प कोर्स में से एक है। इसमें आपको आर्ट रेस्‍टोरेशन करने का तरीका सिखाया जाता है, जिससे आप अपनी सांस्कृतिक विरासत को उसके मूल रूप में वापस ला सकें।

संग्रहालय विज्ञान - संग्रहालय विज्ञान कोर्स में संग्रहालयों का अध्ययन किया जाता है। ग्रेजुएशन के बाद आप संग्रहालय विज्ञान में यह कोर्स कर सकते हैं। इस फील्‍ड की खास बात यह है कि इसमें आप रिसर्च भी कर सकते हैं। अगर आपको नॉलेज है तो यहां पर जॉब की कोई कमी नहीं है। 

मुद्राशास्त्र -  मुद्राशास्त्र में प्राचीन व पुराने सिक्कों का अध्ययन किया जाता है। जब भी सरकार को जमीन के अंदर से कोई भी पुरानी मुद्रा मिलती है, तो इन विशेषज्ञयों की मदद ली जाती है। मुद्रा शास्त्रों में वे विद्वान भी शामिल हैं जो सरकारी संगठनों और विश्वविद्यालयों के साथ काम करते हैं।

पौराणिक अध्ययन - अगर आपको पौराणिक कथाओं में रूचि है, तो आप इस विषय का अध्ययन कर सकते हैं। यह सबसे अलग और अनोखा कोर्स है। अगर आप कुछ ऑफबीट कोर्स करना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेस्‍ट कोर्स हो सकता।

हिस्ट्री प्रोफेसर - अगर आप स्टूडेंट्स को अतीत और देश- विदेश के इतिहास के बारे में पढ़ाना चाहते हैं तो आप हिस्ट्री के टीचर या प्रोफेसर के तौर पर जॉब करके अपना करियर संवार सकते हैं।

Download Best History Books, Study Notes, Test Series & More..