जानें कहां तक पढ़े हैं आपके  बॉलीवुड सितारे 

अमिताभ बच्चन- ने नैनीताल के शेरवुड कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद किरोड़ीमल कॉलेज से भी बैचलर डिग्री हासिल की। इसके आलावा उन्हें क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया से डॉक्टरेट की उपाधि से भी सम्मानित किया है।

शाहरुख खान  ने सेंट कोलंबिया स्कूल दिल्ली से स्कूलिंग और हंसराज कॉलेज से ग्रेजुएशन की है। इसके बाद उन्होंने जामिया विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई शुरू की। 

सलमान खान ने अपनी स्कूलिंग द सिंधिया स्कूल ग्वालियर और मुंबई के बांद्रा स्थित सेंट स्टेनिस्लॉस हाईस्कूल से की। वे सेंट जेवियर्स कॉलेज मुंबई से ड्राप आउट हैं। 

आमिर खान  ने नरसी मोंजी कॉलेज मुंबई से 12वीं करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी। इसके तुरंत बाद, वे एक थिएटर कंपनी में शामिल हो गए और बॉलीवुड में कदम रखा।

अक्षय कुमार  ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के डॉन बॉस्को हाई स्कूल से की है। 12वीं के बाद उन्होंने गुरु नानक खालसा कॉलेज में एडमिशन लिया था। 

जॉन अब्राहम ने अपनी स्कूलिंग बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से और जय हिंद कॉलेज से अर्थशास्त्र में डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से एमबीए की डिग्री पूरी की है। 

सोनू सूद  ने अपनी स्कूलिंग सेक्रेड हार्ट स्कूल, मोगा में पूरी की है। इसके बाद उन्होंने यशवंत राव चव्हाण कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, नागपुर से इंजीनियरिंग की बैचलर डिग्री हासिल की। 

आयुषमान खुराना  सेंट जॉन्स हाई स्कूल, चंडीगढ़ से स्कूलिंग के बाद एक्टर आयुषमान खुराना ने DAV कॉलेज से इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन और पंजाब यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स डिग्री हासिल की है। 

यहां जानिए करंट अफेयर्स एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित पूरी जानकारी