इंजीनियर हैं बॉलीवुड के ये 10 फेमस सेलिब्रिटी

सुशांत सिंह राजपूत - सुशांत ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्होंने ऑल इंडिया इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम्स में 7वीं रैंक पाई थी।

कार्तिक आर्यन - प्यार का पंचनामा फिल्म के दोनों सिक्वेल में नजर आने वाले एक्टर कार्तिक आर्यन ने मुंबई से बायो टेक्नॉलॉजी से इंजीनियरिंग की है।

आर. माधवन - रहना है तेरे दिल में’ के मैडी यानी माधवन बचपन से पढ़ने-लिखने वाले बच्चे थे। माधवन ने आईआईटी मद्रास से टेक्नीकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था।

रितेश देशमुख - बॉलीवुड में इंजीनियर बनकर एंट्री लेने वाले रितेश देशमुख की अदाकारी को लोग बेहद पसंद करते है। रितेश ने आर्किटेक्ट इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।

कादर खान - कादर खान फिल्मों में आने से पहले एक इंजीनियर थे। कादर खान ने मुंबई के इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स से इंजीनियरिंग में मास्टर्स डिप्लोमा लिया और सिविल इंजीनियरिंग में स्पेशलाइजेशन किया था। वो सिविल इंजीनियरिंग के टीचर भी थे।

कृति सेनन - कृति सेनन ने Jaypee नोएडा से इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकशेंस से इंज‍ीनियरिंग की पढ़ाई की थी। बॉलीवुड में आने से पहले इंजीनियर बनने का सपना देखती थीं।

सोनू सूद - यशवंतराव चवन कॉलेज ऑफ इंज‍ीनियरिंग नागपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स की पढ़ाई करने वाले एक्टर, मॉडल, प्रोड्यूसर सोनू सूद बॉलीवुड में खूब नाम कमा चुके हैं।

तापसी पन्नू - एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने नई दिल्ली के गुरू तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कम्प्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग ग्रेजुएशन की है। उन्होंने बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम भी किया था।

जितेंद्र कुमार - आईआईटी खड़गपुर से स्नातक जितेंद्र कुमार पहले एयरोनॉटिकल इंजीनियर बनना चाहते थे लेकिन कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग से उन्हें समझौता करना पड़ा।

विकी कौशल - फिल्म मसान से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले एक्टर विकी कौशल ने इलेक्ट्रॉनिक्स और टेली कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।

यहां जानिए करंट अफेयर्स एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित पूरी जानकारी