यूपीएससी परीक्षा के लिए नोट्स तैयार करने की रणनीति।

नोट्स की जरूरत विशेष रूप से विस्तृत उत्तर लिखने के समय होती है, जिससे किसी विषय से संबंधित मुख्य बिंदुओं और उस पर व्यापक किन्तु संबंधित व्यख्यान देने में मदद मिलती है। यह आपको विषय के संबंधित विस्तृत क्षेत्रों तथा विभिन्न दृष्टिकोणों से जवाब देने में मदद करता है।

विषयों में प्रयुक्त हुये कीवर्ड्स (Keywords / Terms) को नोट किया जाना चाहिए और इसे अपने शब्दों में संक्षेपित किया जाना चाहिए। यह युक्ति आपको किसी विषय, मुद्दे या टापिक पर आपकी समझ और विचारों को बेहतर बनाने में मदद करेगी।

नोट्स चयनात्मक और संक्षिप्त होना चाहिए। प्रारंभिक रीडिंग के बाद, अध्याय से महत्वपूर्ण जानकारी निकालने और यथासंभव संक्षिप्त रूप से नोट्स को संशोधित करना महत्वपूर्ण होता है।

उन मुख्य विषयों के लिए अच्छे से नोट्स  बनायें जो पाठ्यक्रम में स्पष्ट रूप से समझ में आ रहे हैं।

अत्यंत सरल और महत्वपूर्ण बिंदुओं के एक साथ संगठित रखें जिससे बाद में आवश्यकता होने पर अधिक से अधिक विवरणों को समायोजित किया जा सके।

नोट्स में पाठ्यक्रमों के अनुसार अलग-अलग अनुभाग बनायें, और पाठ्यक्रम को जितना संभव हो उतना कवर करें।

यदि आपको अपनी नोट्स को जटिल नहीं बनाना है, तो यह सलाह दी जाती है कि आप इसके लिए बहुत अधिक समय और प्रयास बर्बाद न करें।

नोट्स ऐसा होना चाहिए, जो भाषा मे संदर्भित हो, और एक साधारण अभ्यर्थी भी उसे समझकर याद कर सकता हो। 

Download Best IAS Books, Study Notes PDFs