ऐसे करें इंग्लिश सेक्शन की तैयारी, मिलेगी CLAT एग्जाम में सफलता

CLAT एग्जाम पैटर्न को जानें - CLAT 2022 की परीक्षा में 150 प्रश्न आते हैं। जो कि इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस, लीगल रीजनिंग, लॉजिकल रीजनिंग व क्वांटिटेटिव ऐप्टीट्यूड विषय से होते हैं।

रीडिंग स्पीड को सुधारें - यह सिर्फ इंग्लिश सेक्शन के लिए नहीं बल्कि पूरे पेपर के लिए बेहद जरूरी है क्योंकि CLAT का पूरा पेपर इंग्लिश में ही होता है। CLAT एक स्पीड बेस्ड परीक्षा है। इसलिए आपको सवालों को तेजी से पढ़ना व समझना होगा।

रीडिंग कॉम्प्रिहेंसन पर ध्यान दें - रीडिंग कॉम्प्रिहेंसन के सवालों को भी जल्दी हल करने के लिए आपको तेजी से पढ़ने की आदत डालनी होगी। इसके लिए बेहद जरूरी है कि आप अंग्रेजी अखबार पढ़ें।

ग्रामर की तैयारी है बेहद जरूरी - CLAT 2022 की तैयारी के लिए रोज ग्रामर से जुड़े सवालों का अभ्यास भी करते रहें। ग्रामर के नियमों के पीछे का लॉजिक भी समझने का प्रयास करें।

वोकैबुलरी को करें मजबूत - CLAT परीक्षा के लिए मजबूत वोकैबुलरी बेहद आवश्यक है। इसके लिए आपको काफी समय पहले से ही तैयारी शुरू करनी होगी। आप कुछ दिनों में ही इसे बेहतर नहीं कर सकते।

न्यूजपेपर पढ़ें - न्यूजपेपर पढ़ना आपकी वौकैबुलरी को मजबूत करने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही आप वर्ड पावर मेड ईजी बुक की भी सहायता ले सकते हैं। यह शुरूआती दौर में वौकैबुलरी मजबूत करने में काफी सहायक होती है।

क्विज का करें डेली अभ्यास - आपको इंग्लिश विषय की डेली क्विज का अभ्यास करना चाहिए। क्विज CLAT की तैयारी में बेहद सहायक होते हैं। इससे ग्रामर, वौकैबुलरी आदि सभी चीजों की प्रैक्टिस होती रहेगी।

एकाधिक पुस्तकों पर अपना समय बर्बाद न करें - विशेष रूप से अंग्रेजी भाषा अनुभाग के लिए, उम्मीदवारों को केवल एक अच्छी पुस्तक का उल्लेख करना चाहिए। अंग्रेजी भाषा की किताबों में समान सामग्री होती है। उन्हें पढ़कर समय बर्बाद न करें।

Gear Up for CLAT 2022 Exam with Top Recommended Books, Study Materials, Test Series & More..