पढ़ाई हो या नौकरी की तैयारी, इन तरीकों से बढ़ायें अपना सामान्य ज्ञान

इंग्लिश इंटरनेशनल जीके न्यूज पेपर रोजाना पढ़ें - जीके बढ़ाने के लिए आपको इंटरनेशनल जीके अखबार पढ़ना चाहिए। दुनिया भर में हजारों क्षेत्रीय समाचार पत्र हैं, लेकिन इसमें केवल अपने आसपास की घटनाओं, कारणों से संबंधित समाचार पा सकते हैं जो पर्याप्त नहीं है 

हर दिन अख़बार पढ़ने की आदत डालें - हर दिन जीके न्यूज पेपर पढ़ने की आदत आपके सामान्य ज्ञान में पकड़ मजबूत करेगी। सामान्य जागरूकता के साथ कंपीटिशन में आपको भीड़ से अलग करेगी। इस बात को समझें कि आज की खबर कल का इतिहास है। 

जीके बुक पढ़ें - आपको विभिन्न विषयों पर बड़ी संख्या में नॉन फिक्शन पुस्तकें पढ़नी चाहिए। क्लासिक्स बुक्स भी पढ़ें क्योंकि साहित्य पर प्रश्न बहुत आम हैं आप किताबें पढ़ कर आसानी से अधिक से अधिक सामान्य ज्ञान और जागरूकता बढ़ा सकते हैं। 

हर दिन अंग्रेजी समाचार सुनें - हर दिन कम से कम आधा घंटा अग्रेजी समाचार सुनें। हर दिन अंग्रेजी न्यूज सुनने से आपके जीके में सुधार होगा। साथ ही वर्ड पावर भी बढ़ेगी। अप वर्ड को ज्यादा सटीक तरीके से बोल पाने में सक्षम होंगे। 

वेब सर्फिंग - किसी अन्य स्रोत की तुलना में आप वेब में अधिक नॉलेज पा सकते हैं। यहां तक कि जीके पत्रिका के कुछ समाचार और लेख भी कभी-कभी इंटरनेट से लिए जाते हैं। इसलिए आपको ज्ञान प्राप्त करने के उद्देश्य से वेब पर सर्फिंग करना चाहिए। 

क्विज़ और जीके गेम्स में भाग लें - सामाचार पत्रों या वेब के जरिए आपको कम से कम हर महीने एक जीके टेस्ट जरूर देना चाहिए। कई क्विज और जीके गेम्स फार्मेट में भी उपलब्ध हैं इनमें शामिल होना बहुत ही इंट्रेस्टिंग होता है जिसमें आप खेल-खेल में सीखते और याद करते हैं। 

डॉक्यूमेंट्री देखें - बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर बड़े ही इंट्रेस्टिंग तरीके से डॉक्यूमेंट्रीज बनाई जाती हैं। ये डॉक्यूमेंट्रीज नॉलेज का खजाना होती है। बहुत ही मनोरंजक तरीके से इसके माध्यम से अपने नॉलेज को बढ़ा सकते हैं। 

लिखना - किसी भी विषय पर लिखना ज्ञान का विस्तार करने का एक शानदार तरीका रहा है। किसी टॉपिक पर लेख लिखना शुरू करने से पहले उसपर शोध करें, उसके बारे में पढ़ने, समझें। 

Crack Competitive Exam In First Attempt with Best Books, Study Notes, Test Series & More..