12वीं के बाद होते हैं ये एंट्रेंस एग्जाम, जानें डीटेल में

करियर के सबसे पसंदीदा विकल्पों में से एक इंजिनियरिंग है। 12वीं के बाद आप बैचलर ऑफ टेक्नॉलजी (बीटेक) या बैचलर ऑफ इंजिनियरिंग (बीई) कर सकते हैं। बीटेक में प्रैक्टिकल ज्यादा है जबकि बीई थ्योरी बेस्ड कोर्स है।

इंजिनियरिंग के एंट्रेंस

आर्किटेक्चर में दो मुख्य कोर्स होते हैं बैचलर ऑफ आर्किटेक्चचर (बी.आर्क) और बैचलर ऑफ प्लानिंग (बी.प्लान)। आर्किटेक्चर के अंडरग्रैजुएट कोर्सों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं JEE Main और NATA का आयोजन किया जाता है। 

आर्किटेक्चर एंट्रेंस एग्जाम 

एमबीबीएस, बीडीएस और आयुष में दाखिले के लिए राष्ट्रीय स्तर के एक प्रवेश परीक्षा NEET का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा JIPMER और AIIMS की प्रवेश परीक्षाओं भी आयोजन होता है। 

मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम 

फैशन स्ट्रीम के लिए राष्ट्रीय स्तर पर किसी प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाता है। ज्यादातर संस्थान अपने खुद के एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन करते हैं। 

फैशन और डिजाइन एंट्रेंस एग्जाम 

देश में कई कॉलेज होटल मैनेजमेंट और कैटरिंग टेक्नॉलजी का कोर्स कराते हैं। होटल मैनेजमेंट एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन राष्ट्रीय, राज्य और कॉलेज स्तरों पर होता है। नाटा द्वारा राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा NCHMCT JEE का आयोजन किया जाता है। 

होटल मैनेजमेंट एंट्रेंस एग्जाम 

एलएलबी, बीए एलएलबी, बीबीए एलएलबी और अन्य लॉ कोर्सों के लिए राष्ट्रीय स्तर, राज्य स्तर और यूनिवर्सिटी स्तर पर प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन होता है। टॉप लॉ एंट्रेंस एग्जाम है CLAT जिसका आयोजन नैशनल लॉ यूनिवर्सिटियों द्वारा किया जाता है। 

लॉ एंट्रेंस एग्जाम 

इसके लिए राष्ट्रीय स्तर की किसी प्रवेश परीक्षा का आयोजन नहीं होता है। वैसे एमआईसीए और आईआईएमसी जैसे संस्थान काफी लोकप्रिय हैं। 

मीडिया और जर्नलिजम एंट्रेंस एग्जाम

Start Your JEE 2022 Exam Preparation with Top Recommended Books, Study Materials & More